10- माँ कमला
1-यह देवी धूमावती की ठीक विपरीत है। जब देवी कमला की कृपा नही होगी तब देवी धूमावती तो जमी रहेगी। इसलिए दीपावली पर भी इनका पूजन किया जाता है। इस संसार मे जितनी भी सुन्दरता है, सुन्दर वस्तु, पुष्प आदि है यह सब इनका ही तो सौन्दर्य है।
हर प्रकार की साधना मे रिद्धि सिद्धि दिलाने वाली, अखंड धन धान्य प्राप्ति, ऋण का नाश और महालक्ष्मी जी की कृपा के लिए कमल पर विराजमान देवी की साधना करें। इन्ही साधना करके इन्द्र ने स्वर्ग को आज तक समभाले रखा है।
तांत्रिक लक्ष्मी, धन-संपत्ति, सुख, सौभाग्य प्रदाता! महाविद्या कमला। महाविद्या कमला या कमलात्मिका, महाविद्याओं में दसवें स्थान पर हैं। देवी का सम्बन्ध सम्पन्नता, खुशहाल-जीवन, समृद्धि, सौभाग्य और वंश विस्तार जैसे समस्त सकारात्मक तथ्यों से हैं। देवी पूर्ण सत्व गुण सम्पन्न हैं। स्वच्छता तथा पवित्रता, देवी को अत्यंत प्रिय हैं और देवी ऐसे स्थानों में ही वास करती हैं। प्रकाश से देवी कमला का घनिष्ठ सम्बन्ध हैं। देवी उन्हीं स्थानों को अपना निवास स्थान बनती हैं, जहां अँधेरा न हो; इसके विपरीत देवी की बहन अलक्ष्मी, ज्येष्ठा, निऋति जो निर्धनता, दुर्भाग्य से सम्बंधित हैं, अंधेरे एवं अपवित्र स्थानों को ही अपना निवास स्थान बनती हैं।
2-कमल के पुष्प के नाम वाली देवी कमला, कमल या पद्म पुष्प से सम्बंधित हैं। कमल पुष्प दिव्यता का प्रतीक हैं, कमल कीचड़ तथा मैले स्थानों पर उगता हैं, परन्तु कमल की दिव्यता मैल से कभी लिप्त नहीं होती हैं। कमल अपने आप में सर्वदा दिव्य, पवित्र तथा उत्तम रहता हैं। देवी कमला के स्थिर निवास हेतु अन्तःकरण की पवित्रता तथा स्थान की स्वच्छता अत्यंत आवश्यक हैं। देवी की आराधना तीनों लोकों में दानव, दैत्य, देवता तथा मनुष्य सभी द्वारा की जाती हैं, क्योंकि सभी सुख तथा समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं। देवी आदि काल से ही त्रि-भुवन के समस्त प्राणिओं द्वारा पूजित हैं।देवी की कृपा के बिना, निर्धनता, दुर्भाग्य, रोग इत्यादि मनुष्य से सदा लगे रहते हैं। देवी ही समस्त प्रकार के सुख, समृद्धि, वैभव इत्यादि सभी को प्रदान करती हैं।स्वरूप से देवी कमला अत्यंत ही दिव्य, मनोहर एवं सुन्दर हैं। इनकी प्राप्ति समुद्र मंथन के समय हुई थीं तथा इन्होंने भगवान विष्णु को पति रूप में वरण किया था। देवी कमला! तांत्रिक लक्ष्मी के नाम से भी जानी जाती हैं।श्रीविद्या त्रिपुरसुन्दरी की आराधना कर देवी, श्री पद से युक्त हुई तथा महा-लक्ष्मी नाम से विख्यात भी।
3-देवी की अंग-कांति स्वर्णिम आभा लिए हुए हैं, तीन नेत्रों से युक्त हैं एवं सुन्दर रेशमी साड़ी तथा नाना अमूल्य रत्नों से युक्त अलंकारों से सुशोभित हैं। देवी कमला चार भुजाओं से युक्त हैं, अपनी ऊपर की दोनों भुजाओं में पद्म पुष्प धारण कर रखा हैं तथा शेष दोनों भुजाओं में वर तथा अभय मुद्रा प्रदर्शित कर रहीं हैं। देवी को कमल का सिंहासन अति प्रिय हैं तथा वे सर्वदा कमल पुष्प से ही घिरी रहती हैं। हाथियों का समूह देवी का अमृत से भरे स्वर्ण कलश से अभिषेक करते रहते हैं।हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म में कमल पुष्प को पवित्र और महत्त्वपूर्ण माना जाता हैं। बहुत से देवी देवताओं की साधना, आराधना में कमल पुष्प आवश्यक हैं ,सभी देवताओं को कमल पुष्प समर्पित कर सकते हैं।
1-श्रीमद भागवत के आठवें स्कन्द में देवी कमला के उद्भव की कथा हैं। देवी कमला का प्रादुर्भाव समुद्र मंथन से हुआ। एक बार देवताओं तथा दानवों ने समुद्र का मंथन किया, जिनमें अमृत प्राप्त करना मुख्य था। दुर्वासा मुनि के श्राप के कारण सभी देवता, लक्ष्मी / श्री हीन हो गए थे, यहाँ तक की भगवान विष्णु को भी लक्ष्मीजी ने त्याग कर दिया था। पुनः श्री सम्पन्न होने हेतु या नाना प्रकार के रत्नों को प्राप्त कर समृद्धि हेतु, देवताओं तथा दैत्यों ने समुद्र का मंथन किया था।समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में देवी ‘कमला’ भी थी। जिनमें, देवी कमला भगवान विष्णु को प्राप्त हुई। देवी, भगवान विष्णु से विवाह के पश्चात, लक्ष्मी नाम से विख्यात हुई।देवी लक्ष्मी ने’श्रीविद्या महा त्रिपुरसुंदरी’ की आराधना कर श्री की उपाधि प्राप्त की और महाविद्याओं में स्थान मिला। भगवान विष्णु से विवाह होने के कारण देवी का सम्बन्ध सत्व-गुण से हैं तथा वे वैष्णवी शक्ति की अधिष्ठात्री हैं। भगवान विष्णु,, देवी कमला के भैरव हैं। शासन, राजपाट, मूल्यवान धातु तथा रत्न जैसे पुखराज, पन्ना, हीरा इत्यादि, सौंदर्य से सम्बंधित सामग्री, जेवरात इत्यादि देवी से सम्बंधित हैं, और देवी इन भोग-विलास की वस्तुओं की प्रदाता हैं।
2-देवी की उपस्थिति तीनों लोकों को सुखमय तथा पवित्र बनाती हैं अन्यथा इनकी बहन अलक्ष्मी या निऋति ..निर्धनता तथा अभाव के स्वरूप में वास करती हैं। व्यापारी वर्ग, शासन से सम्बंधित कार्य करने वाले देवी की विशेष तौर पर आराधना, पूजा इत्यादि करते हैं। देवी हिन्दू धर्म के अंतर्गत सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं तथा समस्त वर्गों द्वारा पूजिता हैं, तंत्र के अंतर्गत देवी की पूजा तांत्रिक-लक्ष्मी रूप से की जाती हैं; तंत्रों के अनुसार देवी समृद्धि, सौभाग्य और धन प्रदाता हैं।देवी का घनिष्ठ सम्बन्ध देवराज इन्द्र तथा कुबेर से हैं, इन्द्र देवताओं तथा स्वर्ग के अधिपति हैं तथा कुबेर देवताओं के कोषागार अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। देवी लक्ष्मी ही इंद्र तथा कुबेर को वैभव, राजसी सत्ता प्रदान करती हैं।
संक्षेप में देवी कमला से सम्बंधित मुख्य तथ्य;-
मुख्य नाम : कमला।
अन्य नाम : लक्ष्मी, कमलात्मिका।
भैरव : श्री विष्णु।
भगवान के 24अवतारों से सम्बद्ध : मत्स्य अवतार।
तिथि : कोजागरी पूर्णिमा, अश्विन मास पूर्णिमा।
कुल : श्री कुल।
दिशा : दक्षिण पूर्व ।
स्वभाव : सौम्य स्वभाव।
कार्य : धन, सुख, समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी।
शारीरिक वर्ण : सूर्य की कांति के समान।
साधना;-
1-मंत्र – “ॐ हसौ: जगत प्रसुत्तयै स्वाहा:”
इस मंत्र का जाप करने के लिए यंत्र के सामने कमलगट्टे की माला का इस्तेमाल करें और कम से कम दस या इक्कीस माला का जाप करना चाहिए।
2-नवरात्र के अलावा दीपावली के खास मौके पर भी माता कमला का पूजन किया जाता है। हर प्रकार की साधना में रिद्धी-सिद्धी पाने के लिए, अखंड धन-धान्य प्राप्ति के लिए, ऋण का नाश और महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कमल पर विराजमान इस देवी की उपासना करें।
3-माँ कमला के अन्य मंत्र ;- 1- ॐ श्रीं॥
2- ॐ स्ह्क्ल्रीं हं॥ Shklreem Ham॥
3- ॐ श्रीं क्लीं श्रीं॥
4- ॐ ऐं श्रीं ह्रीं क्लीं॥
5- ॐ श्रीं क्लीं श्रीं नमः॥
6- ॐ ह्रीं हुं हां ग्रें क्षों क्रों नमः॥
7- ॐ नमः कमलवासिन्यै स्वाहा॥
8-मां कमला मूल मंत्र…
ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलाये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं महालक्ष्म्यै नम:॥
(Om Shreem Hreem Shreem Kamale Kamalalaye Praseed Praseed Om Shreem Hreem Shreem Mahalakshmaye Namah॥)
9-“ॐ नमः विष्णु-प्रियायै, ॐ नमः कामाक्षायै। ह्रीं ह्रीं ह्रीं क्रीं क्रीं क्रीं श्रीं श्रीं श्रीं फट् स्वाहा।”
Kamla Yantra Mala
- Kamakshi Lakshmi Shiv Tantraॐ Kamakashi Lakshmi Shiva Tantra Sadhana Most secret tantra meditation to attain lot of wealth health and power full bless. Shiva-Lakshmi Connection: While Lakshmi is Vishnu’s consort, Tantric practices often unite Shiva and Lakshmi (or their energies) for holistic … Continue reading Kamakshi Lakshmi Shiv Tantra
- उच्च: श्रवा लक्ष्मी मंत्र साधनाउच्च श्रवा लक्ष्मी मंत्र साधना उच्चे: श्रवा लक्ष्मी तंत्र साधना महामाया का खेल योनि तंत्रा उच्च श्रवा लक्ष्मी तंत्र साधना एक गुप्त साधना है जिस से अपार धन दौलत की प्राप्ति की जाति है।आज की दुनिया मे धन सम्पति … Continue reading उच्च: श्रवा लक्ष्मी मंत्र साधना
- नाग लक्ष्मी नागदोष राहु दोष शांति मंत्र साधना हवननाग लक्ष्मी मंत्र साधना नाग दोष राहु दोष निवारण नाग लक्ष्मी सिद्ध यँत्र माला पारद श्रीं यन्त्र स्थापित कर के मंत्र साधना करनी चाहिए। ‘ॐ नमो नागलक्ष्म्यै पातालनिवासिन्यै नमः’) और स्तोत्रों का जाप किया जाता है, जो नागों से … Continue reading नाग लक्ष्मी नागदोष राहु दोष शांति मंत्र साधना हवन
- अघोर Aghor Lakshmi mantra sadhanaअघोर लक्ष्मी साधना अघोर लक्ष्मी माता की एक दुर्लभ, तांत्रिक और अत्यन्त गूढ़ रूप से साधी जाने वाली साधना है। यह साधना मुख्य रूप से तांत्रिक मार्ग, श्मशान, रात्रि साधनाओं तथा अघोर परम्परा से सम्बद्ध है।इस साधना का उद्देश्य … Continue reading अघोर Aghor Lakshmi mantra sadhana
- कमला देवी महाविधागुप्त नवरात्रि की दसवीं महाशक्ति और महाविद्या देवी कमला यानी लक्ष्मी जी हैं। संपन्नता, खुशहाली, वैभव, सौभाग्य, धन-यश की प्रतीक देवी कमला दसवें स्थान पर हैं। वह परम सौभाग्य प्रदात्री हैं। जो जातक उनकी आराधना करता है, वह उनका … Continue reading कमला देवी महाविधा
- कमला मंत्र तंत्र साधनाKamala Mantra Sadhana मुख्य नाम : कमला ।अन्य नाम : लक्ष्मी, कमलात्मिका, श्री, राजराजेश्वरी ।भैरव : श्री कमलेश्वर विष्णु ।तिथि : कोजागरी पूर्णिमा, अश्विन मास पूर्णिमा ।कुल : श्री कुल ।दिशा : उत्तर-पूर्व ।स्वभाव : सौम्य स्वभाव ।कार्य : … Continue reading कमला मंत्र तंत्र साधना
- कमला हवन यज्ञकमला देवी हवन कमला देवी की कृपा से पृथ्वीपतित्व तथा पुरुषोत्तमत्व दोनों की प्राप्ति हो जाती है। कनकधारा स्तोत्र और श्रीसूक्त का पाठ, कमलगट्टों की माला पर श्रीमन्त्र का जप, बिल्वपत्र तथा बिल्वफल के हवन से कमला की विशेष … Continue reading कमला हवन यज्ञ
- कमला तर्पण मार्जन
- कमला कवचकमला महाविधा कवच श्रीगणेशाय नमः ।ॐ अस्याश्चतुरक्षराविष्णुवनितायाःकवचस्य श्रीभगवान् शिव ऋषीः ।अनुष्टुप्छन्दः । वाग्भवा देवता ।वाग्भवं बीजम् । लज्जा शक्तिः ।रमा कीलकम् । कामबीजात्मकं कवचम् ।मम सुकवित्वपाण्डित्यसमृद्धिसिद्धये पाठे विनियोगः ।ऐङ्कारो मस्तके पातु वाग्भवां सर्वसिद्धिदा ।ह्रीं पातु चक्षुषोर्मध्ये चक्षुर्युग्मे च शाङ्करी … Continue reading कमला कवच
- कमला देवी/ गायत्री / शनिकमला लक्ष्मी देवी The Lakshmi Gayatri Mantra is a sacred chant dedicated to Goddess Lakshmi, the deity of wealth, prosperity, and fortune, combining her blessings with the power of the Gayatri mantra. It is chanted to attract abundance, peace, … Continue reading कमला देवी/ गायत्री / शनि
- कमला लक्ष्मी देवी Kamala Mantra Videoकमला लक्ष्मी देवी मंत्र साधना Das Maha Vidhaya 10 Great goddess of universe. महाकाली तंत्र मंत्र साधना तारा देवी मंत्र तंत्र साधना त्रिपुरा सुंदरी तंत्र मंत्र साधना भुव्ने्श्वरी देवी तंत्र मंत्र साधना भैरवी देवी/लिंग भैरवी मंत्र साधना छिन्नमस्ता देवी … Continue reading कमला लक्ष्मी देवी Kamala Mantra Video







